लापरवाही में दो लैब टेक्निशियन के कटे वेतन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2014 7:02 PM
सीएस ने दोनों कर्मचारियों का तीन दिनों का वेतन कटौती कीऔरंगाबाद (नगर)कुटुंबा रेफरल अस्पताल में कार्यरत लैब टेक्निशियन जयनंदन शर्मा व राजीव कुमार को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में सिविल सर्जन डॉ परशुराम भारती ने तीन दिनों का मानदेय कटौती की है. इससे संबंधित आदेश सिविल सर्जन कार्यालय से पत्र निर्गत हुआ है. […]
सीएस ने दोनों कर्मचारियों का तीन दिनों का वेतन कटौती कीऔरंगाबाद (नगर)कुटुंबा रेफरल अस्पताल में कार्यरत लैब टेक्निशियन जयनंदन शर्मा व राजीव कुमार को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में सिविल सर्जन डॉ परशुराम भारती ने तीन दिनों का मानदेय कटौती की है. इससे संबंधित आदेश सिविल सर्जन कार्यालय से पत्र निर्गत हुआ है. निर्गत किये गये पत्र में सिविल सर्जन ने उल्लेख किया है कि रेफरल अस्पताल कुटुंबा का निरीक्षण जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक कुमार मनोज द्वारा 20 नवंबर को किया गया था. निरीक्षण के क्रम में पाया था कि महीनों से सेमी ऑटो अनलाइजर उपकरण का प्रयोग नहीं किया जा रहा है. इस संबंध में सबसे पहले दोनों लैब टेक्निशियन से स्पष्टीकरण पूछा गया. लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. इससे स्पष्ट होता है कि काम में लापरवाही बरतने और मनमानी को दर्शाता है. इसे देखते हुए पुन: स्पष्टीकरण पूछा गया कि किस परिस्थिति में दिये गये उपकरण का उपयोग पैथोलॉजिलक जांच में नहीं किया जा रहा है. तत्काल इस लापरवाही के लिये नवंबर के वेतन से तीन दिनों की मानदेय कटौती की जाती है. साथ ही निर्देशित किया जाता है क उपकरण का उपयोग निश्चित रूप से उपयोग करें.अन्यथा भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. इधर अस्पताल सूत्रों का कहना है कि जयनंदन शर्मा समय पर कभी भी अस्पताल में नहीं जाते हैं.यही कारण है कि उपकरण का उपयोग नहीं किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










