(फोटो नंबर-100) परिचय-कैंडिल मार्च में शामिल छात्र नेता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2014 7:02 PM
‘आतंकियों के पनाहगार को सबक सिखाने की जरूरत’26/11 पर अभाविप ने निकाला कैंडिल मार्चऔरंगाबाद (ग्रामीण) 26 नवंबर 2008 में मुंबई के ताज होटल, रेलवे स्टेशन व अन्य जगहों पर हुए आतंकी हमले में मारे गये पुलिस के जवानों व आम लोगों के प्रति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कैंडल […]
‘आतंकियों के पनाहगार को सबक सिखाने की जरूरत’26/11 पर अभाविप ने निकाला कैंडिल मार्चऔरंगाबाद (ग्रामीण) 26 नवंबर 2008 में मुंबई के ताज होटल, रेलवे स्टेशन व अन्य जगहों पर हुए आतंकी हमले में मारे गये पुलिस के जवानों व आम लोगों के प्रति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च नगर मंत्री विकास के नेतृत्व मंे शहीद स्मारक कारगिल चौक से निकाला गया. पहले छात्र नेताओं ने उस हमले में मारे गये लोगों के प्रति चंद मिनट का मौन रखा. छात्र नेताओं ने कहा कि 26/11 का आतंकी हमला हिंदुस्तान के सीने पर खंजर भोकने जैसा था. लेकिन यह हिंदुस्तान के लोगों का दिल है कि इतना होने के बाद भी लोगों ने अपने देश के माथे पर सिकन तक नहीं आने दी. एक कसक बाकी है और वह है आतंकियों के पनाहगार को सबक सीखाने की. इस मौके पर प्रदेश सह मंत्री दीपक कुमार, आकाश कुमार, विवेक कुमार, कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक कुमार व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










