(फोटो नंबर- 6) परिचय- बैठक को संबोधित करते प्रदेश महासचिव कौशल कुमार सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2014 5:02 PM

विज्ञापन

‘गरीबी मिटाने का बसपा ने लिया है संकल्प’बसपा की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चाऔरंगाबाद (ग्रामीण)कर्पूरी स्मारक के प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक मंगलवार की शाम चुनावी मुद्दों पर चर्चा के साथ संपन्न हो गया. बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव कौशल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में प्रदेश व केंद्र […]

विज्ञापन

‘गरीबी मिटाने का बसपा ने लिया है संकल्प’बसपा की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चाऔरंगाबाद (ग्रामीण)कर्पूरी स्मारक के प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक मंगलवार की शाम चुनावी मुद्दों पर चर्चा के साथ संपन्न हो गया. बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव कौशल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में प्रदेश व केंद्र सरकार को जम कर निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी. कोई भी पार्टी का अगर कोई मुकाबला होगा तो वह बसपा से होगा. पार्टी अपने मजबूत इरादे के साथ चुनाव के लिए कमर कस चुकी है. चुनाव को देखते हुए संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर से काम करना प्रारंभ कर दिया गया है. केंद्र व बिहार की सरकार गरीबों की भलाई के लिए कोई भी काम अभी तक नहीं कर सकी है. देश की गरीबी और देश की दुर्दशा को मिटाने का संकल्प बसपा ने लिया है. इसकी शुरुआत 29 नवंबर को औरंगाबाद जिला मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शन व उसके बाद धरना से किया जायेगा. पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश राम ने कहा कि धरने में पूरे जिले से हजारों कार्यकर्ता शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय देंगे. बैठक में जिलाध्यक्ष कृष्णा राम, पूर्व प्रदेश सचिव खान इमरोज, खुर्शीद अहमद व अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन