नवीनगरवासियों को मिले 24 घंटे मुफ्त बिजली (फोटो नंबर-5) परिचय- धरना को संबोधित करते विद्यार्थीपरिषद सदस्य सुरेंद्र कुमार सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2014 4:02 PM
नवीनगर(औरंगाबाद)जन विकास परिषद के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय के समीप 25 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. कार्यक्रम को पूर्व मुखिया प्रिंस प्रताप सिंह, विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र कुमार सिंह, नगर मंत्री मृत्युंजय पांडेय, छात्र नेता अरुण कुमार समेत कई लोगों ने संबोधित किया तथा नवीनगर को अनुमंडल […]
नवीनगर(औरंगाबाद)जन विकास परिषद के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय के समीप 25 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. कार्यक्रम को पूर्व मुखिया प्रिंस प्रताप सिंह, विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र कुमार सिंह, नगर मंत्री मृत्युंजय पांडेय, छात्र नेता अरुण कुमार समेत कई लोगों ने संबोधित किया तथा नवीनगर को अनुमंडल का दर्जा देने, 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति करने, उतर कोयल नहर बराज में गेट लगाने जैसी मांगों का समर्थन करते हुए विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. कहा कि नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में दो-दो बिजली परियोजना का प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है. इसके बावजूद नवीनगर वासी बिजली के लिए तरसते रहते है. इन्हें मुफ्त बिजली मिलनी चाहिए. इस दौरान बाकेबिहारी सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह, सरपंच राम प्रवेश सिंह व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










