संकुल स्तर पर होंगे तरंग कार्यक्रम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2014 9:02 PM
कुटुंबा (औरंगाबाद)प्रखंड के प्रत्येक संकुल में तरंग कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच प्रतियोेगिताएं होंगी. मंगलवार को आयोजित गुरु गोष्ठी में बीआरपी चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने इस संबंध में आवश्यक जानकारी शिक्षकों को देते हुए बताया कि 29 नवंबर तक सभी संकुलों में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. सभी सीआरसी से चयनित एक बालक व […]
कुटुंबा (औरंगाबाद)प्रखंड के प्रत्येक संकुल में तरंग कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच प्रतियोेगिताएं होंगी. मंगलवार को आयोजित गुरु गोष्ठी में बीआरपी चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने इस संबंध में आवश्यक जानकारी शिक्षकों को देते हुए बताया कि 29 नवंबर तक सभी संकुलों में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. सभी सीआरसी से चयनित एक बालक व एक बालिका प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. बैठक में उन शिक्षकों को प्रतिदिन दो से 4 बजे तक मतदान केंद्र पर रहने का निर्देश दिया गया, जो बीएलओ हैं. इसके साथ ही सभी मिडिल स्कूल के एचएम को विद्यालय विकास की राशि से वॉलीबॉल व नेट खरीदने का निर्देश भी दिया गया. इस मौके पर बीआरपी निर्भय कुमार, अवधेश प्रसाद के साथ हेडमास्टर उपस्थित थे. रसुलपुर सीआरसी में कार्यक्रम आजप्रखंड के रसुलपुर सीआरसी में मिडिल स्कूल रसुलपुर में तरंग कार्यक्रम बुधवार को होगा. इसकी जानकारी समन्वयक आनंद कुमार अकेला ने दी. उन्होंने बताया कि सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण भी किया जायेगा. खेलकूद, संगीत व क्विज का होगा आयोजनतरंग प्रतियोगिता के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के बीच खेलकूद, संगीत, क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जायेगा. खेलकूद में 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, लॉग जंप, हाइ जंप, कबड्डी, वॉलीबॉल होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










