अंछा, बेलवां व करमा पंचायत में पेंशन वितरण आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2014 8:02 PM
दाउदनगर (अनुमंडल)सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण के लिए विशेष शिविर का समापन दाउदनगर प्रखंड की सिंदुआर, मनार, तरार व तरारी पंचायतों में हो गया. इस दौरान पहुंचे लाभुकों को जुलाई से सितंबर 2014 तक का पेंशन दिया गया. तरारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह व पंचायत सचिव अरविंद कुमार के अनुसार लगभग सात लाख रुपये […]
दाउदनगर (अनुमंडल)सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण के लिए विशेष शिविर का समापन दाउदनगर प्रखंड की सिंदुआर, मनार, तरार व तरारी पंचायतों में हो गया. इस दौरान पहुंचे लाभुकों को जुलाई से सितंबर 2014 तक का पेंशन दिया गया. तरारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह व पंचायत सचिव अरविंद कुमार के अनुसार लगभग सात लाख रुपये बांटे गये. तरार पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर प्रसाद व पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार, सिंदुआर पंचायत में मुखिया उपेंद्र राम व पंचायत सचिव शिवदयाल सिंह तथा मनार पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह व पंचायत सचिव बृजनंदन प्रसाद ने राशि का वितरण किया. बुधवार से अंछा, बेलवां व करमा पंचायतों में विशेष शिविर लगाया जायेगा, जो 28 नवंबर तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










