सुनील का हत्यारा निकला चचेरा चाचा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2014 8:02 PM

विज्ञापन

रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज प्रखंड के टकरा निवासी युवक सुनील कुमार की हत्या का खुलासा पुलिस ने की है. सुनील की हत्या उसके चचेरा चाचा रामेश्वर यादव ने ही की थी. पुलिस ने हत्या के आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि दीपावली के दूसरे […]

विज्ञापन

रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज प्रखंड के टकरा निवासी युवक सुनील कुमार की हत्या का खुलासा पुलिस ने की है. सुनील की हत्या उसके चचेरा चाचा रामेश्वर यादव ने ही की थी. पुलिस ने हत्या के आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि दीपावली के दूसरे दिन टकरा गांव का युवक सुनील कुमार नाच देखने के लिए नीमा वाजिदपुर गांव गया था. उसका शव दूसरे दिन टकरा गांव के बधार से बरामद हुआ था. इस घटना की जांच की गयी. जांच में खुलासा हुआ कि रामेश्वर यादव जो सुनील का चचेरा चाचा है, उसी ने छह-सात व्यक्तियों क े सहयोग से गले में मफलर लगा कर हत्या कर दी थी और उसके शव को बधार में फेंक दिया था. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि सुनील की हत्या के पीछे आपस विवाद था. रामेश्वर यादव ने अपने पिता की भी हत्या पूर्व में की थी. इस घटना में सुनील के पिता केदार यादव व चाचा रामाधार यादव ने रामेश्वर के खिलाफ गवाही दी थी. इसी को लेकर रामेश्वर यादव ने सुनील की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन