कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया समर्थन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2014 5:02 PM
नवीनगर (औरंगाबाद)प्रखंड कांग्रेस कमेटी नवीनगर की एक बैठक पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से नवीनगर को अनुमंडल का दर्जा दिये जाने, 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, उतर कोयल नहर के जलाशय डैम पर गेट लगाने, नवीनगर प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित किये जाने जैसी मांगों को […]
नवीनगर (औरंगाबाद)प्रखंड कांग्रेस कमेटी नवीनगर की एक बैठक पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से नवीनगर को अनुमंडल का दर्जा दिये जाने, 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, उतर कोयल नहर के जलाशय डैम पर गेट लगाने, नवीनगर प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित किये जाने जैसी मांगों को उठाने वाले जन विकास परिषद में शामिल सभी लोगों का समर्थन करते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस अमल करने की मांग की है. साथ ही यह भी कहा कि जनहित में उठाये गये जन विकास परिषद के मद्दे पर अमल नहीं किया गया तो प्रखंड कांग्रेस कमेटी आंदोलन के लिए बाध्य होगी. बैठक के दौरान बिहार प्रदेश पूर्व महासचिव मृत्युंजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष संतन सिंह, श्याम बिहारी सिंह, राम पुकार सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










