पूर्व मंत्री ने किया दर्जनों गांव का दौरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 9:03 PM
अंबा (औरंगाबाद)कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव का पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता डॉ सुरेश पासवान ने दौरा किया. वह सोमवार को नवीनगर प्रखंड के हरिहगंज उरदाना, काला पहाड़ सिमरी, शिवगंज, लउवाबार सिकरिया, बलथर, झरी, मिसिर तेंदुआ आदि गांवों का दौरा कर लोगों से रू-ब-रू हुए. पूर्व मंत्री ने भ्रमण के दौरान बिहार सरकार के […]
अंबा (औरंगाबाद)कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव का पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता डॉ सुरेश पासवान ने दौरा किया. वह सोमवार को नवीनगर प्रखंड के हरिहगंज उरदाना, काला पहाड़ सिमरी, शिवगंज, लउवाबार सिकरिया, बलथर, झरी, मिसिर तेंदुआ आदि गांवों का दौरा कर लोगों से रू-ब-रू हुए. पूर्व मंत्री ने भ्रमण के दौरान बिहार सरकार के छलावा नीतियों को बताते हुए कहा कि सीएम द्वारा जातिगत बयान महज एक चुनावी मुद्दा है. वह महादलित व अतिपिछड़ा वर्ग के वोट के लिए ढोंग कर रहे हैं. जनता सब कुछ देख व समझ रही है. लउवबार के शारदा देवी ने पूर्व मंत्री से पेयजल की समस्या से अवगत कराया. इस मौके पर प्रो अरुण कुमार सिंह, पुरुषोत्तम सिंह व अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










