(फोटो नंबर-7) परिचय- उदघाटन करते महाप्रबंधक शंभु किशोर मल्लिक व अन्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 9:02 PM
‘ग्राहकों के सहयोग से बैंक बढ़ता आगे’हसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड के पचरूखिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक का जैतपुर शाखा अपने नये भवन मंे कार्य करना शुरू कर दिया. इसका उद्घाटन बिहार-झारखंड के एरिया महाप्रबंधक शंभु किशोर मल्लिक ने किया. इसके उपरांत एक समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता गया प्रमंडल के प्रबंधक विनय कुमार सिंह […]
‘ग्राहकों के सहयोग से बैंक बढ़ता आगे’हसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड के पचरूखिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक का जैतपुर शाखा अपने नये भवन मंे कार्य करना शुरू कर दिया. इसका उद्घाटन बिहार-झारखंड के एरिया महाप्रबंधक शंभु किशोर मल्लिक ने किया. इसके उपरांत एक समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता गया प्रमंडल के प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने की. संचालन सारंगधर नारायण सिंह ने किया. मौके पर बैंक प्रबंधक मनीष कुमार, बीके सिंह सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, एसएन सिंह, एलडीएम अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे. समारोह को संबोधित करते हुए शंभु किशोर मल्लिक ने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के सहयोग से बैंक आगे बढ़ता है. इसके लिए लेन-देन में ग्राहकों के साथ बैंक विश्वास से काम करेगी. इस दौरान वयोवृद्ध खाताधारी दुधेश्वर सिंह, शिव मनी शर्मा को सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










