सोने की चेन के लिए विवाहिता को मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 8:02 PM
पति समेत पांच पर हत्या की प्राथमिकी रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज थाना क्षेत्र के कियाखाप गांव में एक सोने की चेन के लिए नवविवाहिता संजू कुमारी (23) को जला कर मार डाला. इससे संबंधित एक प्राथमिकी मृतका के पिता गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के चौबड़ा निवासी सिया राम यादव के बयान पर रफीगंज थाना में […]
पति समेत पांच पर हत्या की प्राथमिकी रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज थाना क्षेत्र के कियाखाप गांव में एक सोने की चेन के लिए नवविवाहिता संजू कुमारी (23) को जला कर मार डाला. इससे संबंधित एक प्राथमिकी मृतका के पिता गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के चौबड़ा निवासी सिया राम यादव के बयान पर रफीगंज थाना में दर्ज करायी गयी है. इसमें मृतका के पति अनिल यादव, ससुर नारायण यादव, भैसुर सुनील यादव, सास नागेश्वरी देवी व गोतनी गुडि़या देवी के ऊपर संजू की हत्या करने का आरोप लगाया गया है. सियाराम यादव ने पुलिस को बताया है कि इसी वर्ष मई में संजू की शादी अनिल यादव से की थी. तिलक के रूप में ढ़ाई लाख रुपये व एक मोटरसाइकिल व सामान दिये थे. महज एक सोने की चेन के लिए संजू को ससुराल वाले परेशान कर रहे थे. शादी के बाद वह मेरे घर आ गयी थी. छठ के समय उसे ससुराल वाले ले आये और रविवार की रात उसे जला कर मार डाला. इस संबंध में रफीगंज थानाध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. सभी आरोपित फरार हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










