संपर्क यात्रा को लेकर की गयी समीक्षा बैठक(फोटो नंबर-23) परिचय-समीक्षा बैठक करते जदयू नेता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 7:03 PM

विज्ञापन

कुटुंबा (औरंगाबाद)संपर्क यात्रा की तैयारी को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय अंबा में जदयू कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह ने की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रेणु देवी ने कहा कि 26 नवंबर को औरंगाबाद में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश […]

विज्ञापन

कुटुंबा (औरंगाबाद)संपर्क यात्रा की तैयारी को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय अंबा में जदयू कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह ने की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रेणु देवी ने कहा कि 26 नवंबर को औरंगाबाद में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपर्क यात्रा ऐतिहासिक होगा. इसके लिए सभी पंचायतों के लिए अलग-अलग वाहन दिया जायेगा. महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों के लिए अलग से वाहन की व्यवस्था की गयी है. बैठक के बाद नेताओं ने क्षेत्र का दौरा कर जनता को संपर्क यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया. प्रदेश महासचिव संजीव कुमार सिंह ने कहा बहलाने-फुसलाने वाली सभी पार्टी का आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखायेगी. इस मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, छात्र समागम के प्रदेश सचिव निखिल कुमार, 20 सूत्री सदस्य शकुंतला देवी व अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन