(फोटो नंबर-22) परिचय-बीडीओ से अपनी समस्या सुनाते ग्रामीण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 7:03 PM

विज्ञापन

बीडीओ ने योजनाओं की जांच की अंबा (औरंगाबाद)पंचायत समिति द्वारा 13वीं वित्त योजना के अंतर्गत कराये गये कार्यों की जांच बीडीओ मनोज कुमार ने किया. प्रखंड की सूही पंचायत के ओरडीह व सूही, जगदीशपुर पंचायत के रसुलपुर, दधपा पंचायत के देवरिया व संडा के किशुनपुर में पीसीसी का उन्होंने जायजा लिया. बीडीओ ने बताया कि […]

विज्ञापन

बीडीओ ने योजनाओं की जांच की अंबा (औरंगाबाद)पंचायत समिति द्वारा 13वीं वित्त योजना के अंतर्गत कराये गये कार्यों की जांच बीडीओ मनोज कुमार ने किया. प्रखंड की सूही पंचायत के ओरडीह व सूही, जगदीशपुर पंचायत के रसुलपुर, दधपा पंचायत के देवरिया व संडा के किशुनपुर में पीसीसी का उन्होंने जायजा लिया. बीडीओ ने बताया कि योजना का भौतिक सत्यापन करने के ख्याल से मुआयना किया जा रहा है. इसके बाद नापी के लिए इंजीनियर को भेजा जायेगा. सूही पंचायत के देवरिया गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ को अपनी समस्याओं से रू-ब-रू कराया. वार्ड सदस्य वृहस्पत यादव, डोमन साव, बाबूलाल यादव आदि ने गांव में नाली गली नहीं बनाये जाने से कई तरह की समस्या को बताया. इसके साथ ही वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास आदि के लिये भी ग्रामीणों ने गुहार लगायी. बीडीओ ने सभी को आवेदन देने की बात कही. उन्होंने कहा कि यदि विकास व कल्याणकारी योजना में कोई समस्या हो तो मंगलवार को प्रखंड के जनता दरबार में जरूर आवेदन दंे. इस क्रम में उन्होंने वर्ष 2014 -15 के चयनित इंदिरा आवास के लाभुकों के मकान का भी निरीक्षण किया और लाभुकों को बिचौलियों से बचने की बात कही. इस अवसर पर जीपीएस अनिल कुमार उनके साथ थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन