डेढ़ सौ बच्चों को पढ़ाते हैं एक शिक्षक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 5:02 PM
रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज शहर के हाजीपुर प्राथमिक विद्यालय मंे एक ही शिक्षक के भरोसे 150 बच्चों की पढ़ाई निर्भर होने से शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है. मुहल्ले वासी प्राय: इसकी शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व वरीय पदाधिकारी से करते है. लेकिन कोई सुनवाई आज तक नहीं हो सकी है. राजद नगर अध्यक्ष पप्पू […]
रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज शहर के हाजीपुर प्राथमिक विद्यालय मंे एक ही शिक्षक के भरोसे 150 बच्चों की पढ़ाई निर्भर होने से शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है. मुहल्ले वासी प्राय: इसकी शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व वरीय पदाधिकारी से करते है. लेकिन कोई सुनवाई आज तक नहीं हो सकी है. राजद नगर अध्यक्ष पप्पू कुमार गुप्ता का कहना है कि एक वर्ष से एक ही शिक्षक के भरोसे यह विद्यालय चल रहा है. कार्यालय का काम, वर्ग एक से पांच तक के बच्चों की पढ़ाई, एमडीएम पंजी का संधारण, बच्चों को मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सहित मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम करते है. ऐसी परिस्थिति में बच्चें के गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










