(फोटो नंबर-2) परिचय-जले धान की फसल के पास लगी ग्रामीणों की भीड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 5:02 PM

विज्ञापन

खलिहान में लाग लगने से सैकड़ों बोझा धान राख देवकुंड(औरंगाबाद) हसपुरा प्रखंड के रतनपुर गांव में किसान राम ईश्वर सिंह के खलिहान में आग लगने से सैकड़ों बोझा धान जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार राम ईश्वर सिंह खलिहान में चार बीघा खेत की फसल को काट कर रखे थे. रविवार की रात […]

विज्ञापन

खलिहान में लाग लगने से सैकड़ों बोझा धान राख देवकुंड(औरंगाबाद) हसपुरा प्रखंड के रतनपुर गांव में किसान राम ईश्वर सिंह के खलिहान में आग लगने से सैकड़ों बोझा धान जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार राम ईश्वर सिंह खलिहान में चार बीघा खेत की फसल को काट कर रखे थे. रविवार की रात अज्ञात लोगों ने धान के बोझे में आग लगा दी. आग किस समय व कौन लगाया इसकी जानकारी किसी को नहीं है. सुबह लोग शौच के लिए खलिहान के तरफ गये तो देखा की खलिहान में रखे धान के बोझे जल कर राख में तब्दील हैं. आग लगने की खबर सुन कर किसान जैसे ही खलिहान में पहुंचे तो जले धान को देख कर अचेत हो गये. ग्रामीणों द्वारा किसी तरह होश में लाया गया. पीडि़त किसान ने बताया कि कर्ज लेकर खेती की थी.अब तो परिवारों को दो वक्त की रोटी भी जुटाना मुश्किल हो गया है. इसकी सूचना थाना व सीओ को आवेदन के माध्यम से दी है. सीओ अनिल कुमार ने बताया कि जांच करने के बाद पीडि़त किसान को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन