आवंटन रहते नहीं मिल रहा मानदेय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 4:01 PM

विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल)संसा पंचायत के पंचायत शिक्षकों को प्रखंड संसाधन केंद्र की लापरवाही के कारण आवंटन रहते तीन महीने का मानदेय नहीं मिल पाया है. इस पंचायत में पंचायत शिक्षकों की संख्या 17 है. कई पंचायत शिक्षकों ने बताया कि पंचायत के खाते में अगस्त 2014 से अक्तूबर तक का आवंटन उपलब्ध है. लेकिन बीआरसी से […]

विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल)संसा पंचायत के पंचायत शिक्षकों को प्रखंड संसाधन केंद्र की लापरवाही के कारण आवंटन रहते तीन महीने का मानदेय नहीं मिल पाया है. इस पंचायत में पंचायत शिक्षकों की संख्या 17 है. कई पंचायत शिक्षकों ने बताया कि पंचायत के खाते में अगस्त 2014 से अक्तूबर तक का आवंटन उपलब्ध है. लेकिन बीआरसी से पंचायत सचिव को अनुपस्थिति विवरणी व एडवाइज लेटर नहीं भेजा जा रहा है. इसके कारण पंचायत के खाते में पैसा रहने के बावजूद तीन महीने का मानदेय नहीं मिल पा रहा है. पंचायत शिक्षक सुभाष कुमार, रामाधार राम, पार्वती कुमारी, रंजीत कुमार ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन