शैक्षणिक समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी अभाविप(फोटो नंबर-9) कैप्शन- बैठक में शामिल अभाविप सदस्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 4:01 PM
औरंगाबाद (कोर्ट)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिले में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी. इसका निर्णय रविवार को आयोजित बैठक में अभाविप सदस्यों ने लिया. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सह मंत्री दीपक कुमार ने की. जिला संयोजक राहुल कुमार ने बताया कि राज्य सरकार का ध्यान शिक्षा पर नहीं है. यही कारण है […]
औरंगाबाद (कोर्ट)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिले में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी. इसका निर्णय रविवार को आयोजित बैठक में अभाविप सदस्यों ने लिया. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सह मंत्री दीपक कुमार ने की. जिला संयोजक राहुल कुमार ने बताया कि राज्य सरकार का ध्यान शिक्षा पर नहीं है. यही कारण है कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गयी है. इसी के खिलाफ अभाविप द्वारा आंदोलन किया जायेगा. 23 दिसंबर को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन होगा. मीडिया प्रभारी अमित कु मार गुप्ता ने बताया कि धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए एक आंदोलन समिति का गठन कि या गया है. इस आंदोलन समिति का प्रमुख राहुल कुमार व झंडा प्रमुख आकाश कुमार को बनाया गया है. बैठक में एक से सात फरवरी के बीच जिला छात्र सम्मेलन का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया. इस मौके पर नगर मंत्री काली, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विवेक कुमार सिंह, शशि कुमार, धीरज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










