अब 24 से दो दिसंबर तक लगेगा शिविर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 4:01 PM

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद). नगर पंचायत के सभी 14 वार्डों के इंदिरा आवास के लाभुकों को सुविधा प्रदान करने के लिए 24 नवंबर से लगने वाला शिविर अब 26 नवंबर से लगाया जायेगा जो वार्ड अनुसार दो दिसंबर तक चलेगा. यह जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी वकील प्रसाद सिंह ने दी. वहीं, नगर प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया […]

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद). नगर पंचायत के सभी 14 वार्डों के इंदिरा आवास के लाभुकों को सुविधा प्रदान करने के लिए 24 नवंबर से लगने वाला शिविर अब 26 नवंबर से लगाया जायेगा जो वार्ड अनुसार दो दिसंबर तक चलेगा. यह जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी वकील प्रसाद सिंह ने दी. वहीं, नगर प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आवास योजना से संबंधित चयनित सभी लाभुक योजना राशि भुगतान के लिए तिथि व समय के अनुसार शिविर में पहुंचे. अपने साथ पहचान से संबंधित सभी दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, जमीन से संबंधित कागजात, शपथ पत्र, पासबुक की मूल कॉपी व छाया प्रति के साथ अन्य जरूरी कागजात शिविर में लाना आवश्यक बताया गया है. यह शिविर नगर पंचायत कार्यालय में लगने की बातें कहीं गयीं. शिविर में सभी वार्डों के सामूहिक विकास समिति सचिव, अध्यक्ष के अलावा स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि और पीएमयू के तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन