सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2014 5:25 AM
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : उत्तर कोयल नहर से करमा वितरणी में पानी नहीं दिये जाने को लेकर सैकड़ों किसानों ने एनएच 139 को जाम कर सिंचाई विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया. सरकार विरोधी नारे लगाये और जिला प्रशासन से किसानों को अविलंब पानी देने की मांग की. मंगलवार को सिलाड़, पवई, चतरा, धरमपुर, नगहारा, भैरवपुर, तिताई […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : उत्तर कोयल नहर से करमा वितरणी में पानी नहीं दिये जाने को लेकर सैकड़ों किसानों ने एनएच 139 को जाम कर सिंचाई विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया. सरकार विरोधी नारे लगाये और जिला प्रशासन से किसानों को अविलंब पानी देने की मांग की.
मंगलवार को सिलाड़, पवई, चतरा, धरमपुर, नगहारा, भैरवपुर, तिताई बिगहा, भरकुर, रपुरा, भरथौली, चलमी, भलुआरा, चौकना गांव के दर्जनों किसान चतरा मोड़ पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया. किसान अरविंद कुमार सिंह, पूर्व मुखिया शैलेंद्र कुमार दूबे, रामरूप सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, मिथिलेश यादव, महेंद्र सिंह व अन्य किसानों का कहना था कि करमा वितरणी में पिछले 10 दिनों से विभाग द्वारा पानी नहीं दिया जा रहा है. वितरणी में पानी एक-दो घंटे के लिए छोड़ा भी गया तो उसका लाभ किसानों को नहीं मिला.
फॉल नंबर-एक में अवैध दीवार का निर्माण कराया गया है. इस वजह से पानी किसानों को नहीं मिल रहा है. अधिकारी मनमानी कर रहे हैं. उन्हें खेतों में उभरे दरार नजर नहीं आ रहा है. इस संबंध में जब कार्यपालक अभियंता से बात की जाती है तो सिर्फ किसानों को आश्वासन देते हैं, लेकिन नहर में पानी नहीं दिया जा रहा है. राजद के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग के बीच तालमेल की कमी के कारण किसानों को पानी नहीं मिल रहा है.
अब स्थिति यह है कि फसल सूखने के कगार पर पहुंच गया है. इधर चार घंटे के बाद इसकी सूचना पाकर जिलाधिकारी ने मुख्य अभियंता को बुला कर उनसे वार्ता की. इसके बाद अंबा डिवीजन के कार्यपालक अभियंता जाम स्थल पहुंचे और किसानों को लिखित आश्वासन दिया कि पांच-पांच दिनों की तातिल व्यवस्था के तहत पानी दिया जायेगा, तब जाकर किसानों का आक्रोश ठंडा पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










