...और छूकर निकल गयी राजधानी एक्सप्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2014 6:18 AM
औरंगाबाद (ग्रामीण) : अनुग्रह नारायण स्टेशन पर बुधवार की रात 10 से 11 बजे के बीच एक 55 वर्षीय महिला छठनी देवी ने मौत को बहुत नजदीक से देखा. जिंदगी व मौत का फासला महज कुछ सेकेंडों का ही था. वह अपने परिजनों के साथ ट्रेन से प्लेटफॉर्म के बायीं तरफ उतर गयी. इसके बाद […]
औरंगाबाद (ग्रामीण) : अनुग्रह नारायण स्टेशन पर बुधवार की रात 10 से 11 बजे के बीच एक 55 वर्षीय महिला छठनी देवी ने मौत को बहुत नजदीक से देखा. जिंदगी व मौत का फासला महज कुछ सेकेंडों का ही था.
वह अपने परिजनों के साथ ट्रेन से प्लेटफॉर्म के बायीं तरफ उतर गयी. इसके बाद वह दाहिनी तरफ उतर कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ने लगी. इस दौरान तेज रफ्तार से राजधानी एक्सप्रेस मुगलसराय की तरफ जा रही थी. वह इसकी की चपेट में आनेवाली ही थी कि एक व्यक्ति ने झट से उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया.
इसमें ट्रेन से लग कर महिला के पैर जख्मी हो गये, लेकिन वह बच गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल लाया गया. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कुमार महेंद्र प्रताप ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वह दाउदनगर की रहनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










