ePaper

पूर्वी चंपारण : एनडीए की सरकार में बर्बाद हो गये देश के किसान : शिवानंद तिवारी

Updated at : 18 Apr 2019 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी चंपारण : एनडीए की सरकार में बर्बाद हो गये देश के किसान : शिवानंद तिवारी

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : बुधवार को रालोसपा प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह के नामांकन के बाद होमगार्ड मैदान में आयोजित सभा में राजद के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने कहा कि देश की 60 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है. किसान आत्महत्या कर रहे हैं. सवाल पूछने पर कहते है कि प्रेम प्रसंग में किसान […]

विज्ञापन
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : बुधवार को रालोसपा प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह के नामांकन के बाद होमगार्ड मैदान में आयोजित सभा में राजद के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने कहा कि देश की 60 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है. किसान आत्महत्या कर रहे हैं.
सवाल पूछने पर कहते है कि प्रेम प्रसंग में किसान हत्या करते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि किसान आत्महत्या फसल का उचित दाम नहीं, सूखा होने के कारण कर्ज में डूब जाते हैं. जिसके बाद वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाते हैं. यहां के किसान आत्महत्या कर ले इसका जवाब जनता को इन्हें देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार आम लोगों की आवाज को दबाना चाहती है. नोटबंदी से कई छोटे उद्योग-धंधे बंद हो गये. इससे अमीरों को लाभ हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन