औरंगाबाद के तेयाप में आर्य समाज भवन और यज्ञशाला का शिलान्यास, विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने की शिरकत

भवन एवं यज्ञशाला निर्माण कार्य की आधारशिला
Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड अंतर्गत तेयाप गांव में सोमवार को आर्य समाज के भवन और यज्ञशाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. गोह विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने मुख्य यजमान के रूप में वैदिक यज्ञ-हवन में भाग लिया और भवन की आधारशिला रखी.
Aurangabad News (गोह से मणिकांत पांडेय की रिपोर्ट ):
गोह प्रखंड के तेयाप गांव में सोमवार को आर्य समाज के भवन एवं यज्ञशाला निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया. गोह विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने शिलान्यास कर भवन निर्माण की आधारशिला रखी. समारोह की अध्यक्षता ब्रिटेन के बर्मिंघम में रहने वाले समाजसेवी डॉ उमेश यादव ने की.
वैदिक यज्ञ-हवन से हुई शुरुआत, विधायक बने मुख्य यजमान
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार यज्ञ-हवन से हुआ. पंडित नंदकिशोर शास्त्री के ब्रह्मत्व में संपन्न यज्ञ में विधायक अमरेंद्र कुशवाहा मुख्य यजमान बने. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने यज्ञ में भाग लेकर आहुतियां अर्पित कीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. यज्ञोपरांत विधायक ने ओ३म् ध्वज फहराया और भवन एवं यज्ञशाला का शिलान्यास किया.
स्वामी दयानंद सरस्वती ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ किया संघर्ष: विधायक
मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दयानिधि शास्त्री द्वारा प्रस्तुत भजन से हुआ. इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक का स्वागत किया गया. अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि आर्य समाज की स्थापना वर्ष 1875 में स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वासों और सामाजिक बुराइयों को दूर करने के उद्देश्य से की थी. उन्होंने कहा कि आर्य समाज का मूल मंत्र समाज और मानवता की सेवा है.
विधायक ने आगे कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने जाति-प्रथा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, बाल विवाह, मद्यपान और मांस भक्षण जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया और वेदों के वास्तविक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया. उन्होंने लोगों से आर्य समाज की विचारधारा को अपनाने और समाज सुधार के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने भवन निर्माण में तन, मन और धन से सहयोग देने का आश्वासन भी दिया.
कार्यक्रम में ये सभी प्रबुद्धजन और ग्रामीण रहे उपस्थित
यह संपूर्ण कार्यक्रम पंडित मुनारिक आर्य के मार्गदर्शन एवं पंडित शैलेश शास्त्री के संचालन में संपन्न हुआ. समारोह में अजय यादव, करण आर्य, विकास यादव, मुकेश वर्मा, अनिल कुमार, नंदन कुमार, सत्येंद्र यादव, बैजनाथ सिंह, कृष्ण प्रसाद वर्मा, नागेंद्र शास्त्री, अरविंद शास्त्री, सिकंदर शास्त्री, विनोद सिंह, शशिकांत शास्त्री, सुभाष प्रसाद वर्मा, प्रो विश्वजीत विद्यालंकर, सत्योम शास्त्री, रामकेवल, तापसी इंकलाबी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. अंत में आर्य समाज के संरक्षक मोहन शास्त्री ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया.
Also Read: औरंगाबाद में 12वें वेतनमान और प्रमोशन की मांग पर बैंक कर्मियों की हड़ताल, आंदोलन की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










