बांध की स्थिति जजर्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2014 6:44 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : रफीगंज प्रखंड के कोना गांव स्थित वर्षो पहले बने जमींदारी बांध (चहका) अब ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच चुका है. कभी भी वह टूट कर बिखर सकता है. इसकी मरम्मती के लिए ग्रामीणों ने कई दफा स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर सरकार के मंत्रियों व अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया. लेकिन, जमींदारी […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : रफीगंज प्रखंड के कोना गांव स्थित वर्षो पहले बने जमींदारी बांध (चहका) अब ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच चुका है. कभी भी वह टूट कर बिखर सकता है. इसकी मरम्मती के लिए ग्रामीणों ने कई दफा स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर सरकार के मंत्रियों व अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया. लेकिन, जमींदारी बांध पर अब तक किसी का ध्यान नहीं गया.

आज स्थिति यह है कि अगर यह टूट कर बिखर गया तो किसानों के खेतों तक पानी पहुंचना असंभव हो जायेगा. ग्रामीण मनोज सिंह, सुधीर सिंह, बबलू सिंह, गुड्डू सिंह व संजय कुमार ने बताया कि टिकारी राज के राजा गोपाल शरण सिंह ने जमींदारी बांध का निर्माण 40 वर्ष पूर्व कराया था. इसका उद्देश्य था कि यहां पानी का ठहराव हो और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचे. कई वर्ष तक बांध अपने उद्देश्यों में सफल भी रहा.

आज कई जगह पर बांध में दरार आ गया है. कुछ जगहों से यह टूट कर नदी में गिरने भी लगा है. अगर जल्द इसकी मरम्मती नहीं की गयी तो इतिहास की बात बन कर रह जायेगा. यह बांध मदार नदी में बना है. इस नदी से भदवा व आसपास के गांवों में सिंचाई की जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन