20 लाख से होगी पइन की उड़ाही

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2014 6:14 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : असिंचित क्षेत्र रफीगंज के दर्जनों गांव में शीघ्र ही हरियाली आने वाली है. भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह ने जमींदारी के समय के बने दो सिंचाई पइन का जीर्णोद्धार कर रहे हैं. शुक्रवार की सुबह से सिंचाई पइन की उड़ाही का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है. जीर्णोद्धार के कार्य में जेसीबी […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : असिंचित क्षेत्र रफीगंज के दर्जनों गांव में शीघ्र ही हरियाली आने वाली है. भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह ने जमींदारी के समय के बने दो सिंचाई पइन का जीर्णोद्धार कर रहे हैं. शुक्रवार की सुबह से सिंचाई पइन की उड़ाही का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है. जीर्णोद्धार के कार्य में जेसीबी मशीन लगाये जा रहे हैं और इस पर 20 लाख रुपये खर्च होने की अनुमान है.

जिन दोनों सिंचाई पइन का जीर्णोद्धार होने जा रहा है उसमें एक पइन है पिपरौरा बांध से मंजखर होते हुए शैलोपुर, दरिमया, बलवंत बिगहा, जैन बिगहा, बालुगंज, लोदीपुर व नहरखाप तक जाती है और इसकी लंबाई छह से सात किलोमीटर है. इससे दो हजार एकड़ भूमि सिंचित होंगे. दूसरा मदार पइन है जो मदार नदी से निकली है जो कोना, टिकरी, गोपालपुर, गोठानी, कंचनपुर, बंचर, भदवा, भदवाडीह, नरहर बिगहा, आशा बिगहा, तिवारी वंचर और कझपा गढ़ तक जाती है.

इसकी लंबाई करीब नौ से 10 किलोमीटर है और इससे दस हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होंगे. वर्तमान में इन दोनों सिंचाई पइन पूरी तरह मिट्टी से भरे हुए है, जिससे इसमें पानी नहीं आ पाते. जीर्णोद्धार हो जाने से दोनों सिंचाई पइन कृषि कार्य के लिए उपयरुक्त हो जायेंगे और लगभग दो दर्जन गांवों में धान की फसल लहलहायेंगे और इससे आठ से दस हजार किसान परिवार लाभान्वित होंगे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन