Four Lane Road In Bihar: बिहार में यहां बनेगा फोर लेन रोड, इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा, जानिए पूरी डिटेल्स

सांकेतिक तस्वीर
Four Lane Road In Bihar: बिहार में एक और फोर लेन रोड का निर्माण होने वाला है. अरवल-बिहार शरीफ टू लेन रोड को अब फोर लेन बनाया जाएगा. इसमें तीन बाइपास भी बनाए जायेंगे. इसके बनने से लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.
Four Lane Road In Bihar: बिहार में लगातार सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. इसी कड़ी में एक और फोर लेन सड़क बनाए जाने को लेकर एलान कर दिया गया है. लोगों की सुविधाओं को देखते हुए अरवल-बिहार शरीफ टू लेन का विस्तार कर फोर लेन बनाया जाएगा. अरवल से बिहार शरीफ NH 33 रोड काफी पुराना है. जिसके कारण सड़क मुख्य बाजार होते हुए गुजरी है. हालांकि, अब वहां बाजार फैल गया है.
बाइपास बनाने का एलान
अगर फोर लेन सड़क वहां से गुजरती है तो बाजार में कई दुकानें टूट जायेंगी. जिसके लिए ओवर ब्रिज बनाना पड़ेगा. हालांकि, तमाम परिस्थितियों को देखते हुए और लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से अरवल जिले में बाइपास बनाने का एलान किया गया. बाइपास बनने से लोगों को भीड़भाड़ की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी. इसके साथ ही लोगों की दुकानें भी टूटने से बच जायेंगी.
इन जगहों पर बनेंगे बाइपास
जानकारी के मुताबिक, अरवल जिले में तीन बाइपास बनाने की तैयारी है. अरवल शहर से पहले जलपुरा मोड़ के पास 5 किलोमीटर लंबा बाइपास बनेगा, जो शहर के बाहर डांगरा आहर होते हुए उमैराबाद के पास पटना-औरंगाबाद एनएच से जुड़ेगा. इसके अलावा इमामगंज में 3.3 किलोमीटर और किंजर में 3.5 किलोमीटर लंबा बाइपास बनाए जाने की तैयारी है.
इन तीन जिलों को फायदा
इस फोर लेन के निर्माण से अरवल, जहानाबाद और नालंदा जिले को फायदा पहुंचेगा. दरअसल, अरवल-बिहार शरीफ सड़क जहानाबाद को भी जोड़ती है. अभी टू लेन सड़क होने के कारण जहानाबाद से अरवल जाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है. लेकिन इस सड़क के फोर लेन बन जाने के बाद लोगों के समय की बचत होगी और आधे घंटे में ही सफर तय हो सकेगा.
लोगों के समय की बचत
इसके साथ ही अरवल से बिहार शरीफ जाने में अभी टू लेन के जरिये लगभग तीन घंटे का समय लगता है. लेकिन फोर लेन से यही दूरी तय करने में सिर्फ डेढ़ घंटे का समय लगेगा. इसके साथ ही अरवल से नालंदा आवाजाही आसान हो सकेगी. इस तरह से लोगों को जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी और सफर तय करने में काफी कम समय लगेगा. साथ ही लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.
Also Read: Dengue In Bihar: पटना में डेंगू के 48 घंटों में 28 नए मामले, ये इलाके बने हॉटस्पॉट…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










