अरवल को नीतीश कुमार की सौगात, 153 करोड़ की 272 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

उद्घाटन करते सीएम नीतीश
Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान अरवल में 153 करोड़ रुपये की 272 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की. अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए.
Nitish Kumar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान 23 मार्च को अरवल जिले में कई विकास योजनाओं की शुरुआत की. सीएम ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बने कम्युनिटी सैनिटरी कॉम्प्लेक्स और सात निश्चय पार्ट-3 के तहत ईटवां हाई स्कूल के पास सुधा मिल्क बूथ का रिमोट से उद्घाटन किया. इसके अलावा उन्होंने राजकीय +2 उच्च विद्यालय ईटवां में हुए विकास कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन किया और वहां का निरीक्षण भी किया.
4.12 लाख का दिया चेक
निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश ने स्कूल में बनी खगोल विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट लर्निंग हब और आईएसएम लैब को देखा. अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग की ओर से एक लाभुक को करीब 4.12 लाख रुपये का चेक भी दिया. कराटे की ट्रेनिंग ले रही छात्राओं से सीएम ने बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सीएम बोले- सब काम समय पर और सही तरीके से हो
इसके बाद सीएम ने बेलखरा स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में करीब 153 करोड़ रुपये की 272 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें 90 करोड़ की 250 योजनाओं का उद्घाटन और 63 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है.
सीएम नीतीश ने अधिकारियों के साथ कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की. इनमें सड़क निर्माण, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया, अटल कला भवन और ब्लॉक ऑफिस के निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं.
सीएम ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को समय पर और सही तरीके से पूरा किया जाए, ताकि लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके. इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल भी देखे और जीविका समूहों को 101 करोड़ रुपये का बैंक लोन, आयुष्मान कार्ड, ट्राई साइकिल और अन्य योजनाओं के लाभुकों को सहायता राशि दी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 मार्च से शुरू होगा बारिश और आंधी का दौर, येलो अलर्ट जारी
देश की सबसे पुरानी पार्टी का बिहार में गिर रहा ग्राफ, गुटबाजी हावी, क्या कर रहा हाईकमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










