Dengue In Bihar: पटना में डेंगू के 48 घंटों में 28 नए मामले, ये इलाके बने हॉटस्पॉट…

Published by :Preeti Dayal
Published at :21 Aug 2025 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
Dengue in Bihar 12 new cases

सांकेतिक तस्वीर

Dengue In Bihar: पटना में डेंगू तेजी से फैल रहा है. मंगलवार को इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा 15 नए मरीज मिले हैं. जबकि, पिछले 48 घंटों में कुल 28 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है. जलजमाव वाले इलाके में डेंगू का खतरा ज्यादा पाया जा रहा है.

विज्ञापन

Dengue In Bihar: डेंगू के बढ़ते मामले स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं. जनवरी से अब तक मरीजों की संख्या 150 से ज्यादा हो चुकी है. जबकि सिर्फ अगस्त के पहले 20 दिनों में ही 86 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं. पिछले 48 घंटों में 28 नए मामले सामने आए हैं और मंगलवार को इस साल एक ही दिन में सबसे ज्यादा 15 मरीज मिले. पटना में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

ये इलाके बने हॉटस्पॉट…

सिविल सर्जन कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेंगू का सबसे ज्यादा असर उन इलाकों में हो रहा है जहां पानी का जमाव रहता है. कंकड़बाग, पोस्टल पार्क, योगीपुर, जक्कनपुर, जगनपुरा, पटना सिटी, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, पाटलिपुत्र कॉलोनी, दीघा, गोला रोड, रूपसपुर, फुलवारीशरीफ और दानापुर जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. ये वही मोहल्ले हैं जो पिछले साल भी डेंगू के हॉटस्पॉट बने थे.

अस्पतालों में तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या

पटना के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में डेंगू और इसके लक्षण वाले मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. PMCH, IGIMS, AIIMS और NMCH में डेंगू के मरीज भर्ती हैं. फिलहाल, IGIMS में चार मरीजों का इलाज चल रहा है. इसके अलावा, पारस, मेदांता, रूबन और मेडिवर्सल जैसे प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में भी डेंगू के लक्षण वाले मरीज आ रहे हैं.

डेंगू रोकथाम के लिए छिड़काव जारी

नगर निगम फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव का अभियान लगातार चलाया जा रहा है. आम लोगों के नंबरों पर रैंडम कॉल कर छिड़काव की स्थिति की जांच की जा रही है. अगर किसी मोहल्ले या घर में छिड़काव नहीं हुआ है, तो लोग हेल्पलाइन नंबर 155304 पर शिकायत कर सकते हैं. निगम ने नागरिकों से गमले, कूलर, एसी ट्रे आदि में पानी जमा न होने देने और कर्मचारियों को सहयोग देने की अपील की है.

इस साल ज्यादा बढ़ सकता है खतरा

डॉक्टर्स की माने तो, लगातार हो रही मानसूनी बारिश और जलजमाव के कारण इस साल डेंगू तेजी से फैल सकता है. PMCH के प्रो. डॉ. राजन कुमार, NMCH के डॉ. अजय कुमार सिन्हा और पारस अस्पताल के डॉ. प्रकाश सिन्हा के अनुसार मच्छरों के प्रजनन के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं, जिससे डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Train News: बिहार के इस जिले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए स्टॉपेज, टाइमिंग और रूट…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन