AI से पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने वाला युवक बिहार से गिरफ्तार, अपने साथ ले गई दिल्ली पुलिस

Updated at : 21 Mar 2026 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar-Police-arrested-

सांकेतिक फोटो

Bihar: दिल्ली पुलिस ने बिहार के अरवल से सिद्धनाथ कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य महिला नेताओं की आपत्तिजनक AI जनित तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी पर जाली दस्तावेज और मानहानि की धाराएं लगाई गई हैं. यह गिरफ्तारी नए IT नियमों के तहत AI दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई है.

विज्ञापन

Bihar: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अरवल जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसपर आरोप है कि उसने नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. आरोपी की पहचान सिद्धनाथ कुमार के रूप में हुई है. इसे मौलानाचक गांव से पकड़ा गया.

पुलिस का क्या आरोप

इस कार्रवाई को दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है. मामले की जांच लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल में दर्ज केस के तहत चल रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अलग-अलग अकाउंट्स से इन तस्वीरों को फैलाया, जिससे लोगों को गुमराह किया जा सके.

क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि एक महिला बीजेपी विधायक और विदेश की एक महिला नेता की भी एडिट की गई तस्वीरें शेयर की थीं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये कंटेंट किन-किन प्लेटफॉर्म्स पर और कितनी दूर तक फैलाया गया. साथ ही यह भी जांच हो रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कानून-व्यवस्था भी हो सकती है प्रभावित

इस मामले में आरोपी पर बीएनएस की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें फर्जी दस्तावेज बनाना, मानहानि और धमकी जैसे आरोप शामिल हैं. पुलिस का मानना है कि इस तरह की पोस्ट से समाज में गलत संदेश जा सकता है और कानून-व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है.

केंद्र सरकार ने भी एआई के इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम बनाए हैं. नए आईटी नियमों के तहत अब एआई से बनाई गई किसी भी फोटो या वीडियो में एक खास पहचान जोड़ना जरूरी होगा. इसे ऐसे समझें जैसे हर डिजिटल कंटेंट का अपना डीएनए होगा, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वह कहां और कैसे बना. सरकार का मकसद है कि एआई का गलत इस्तेमाल रोका जा सके और फर्जी कंटेंट पर लगाम लगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार STF ने नवादा में PLFI नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक पकड़ा, दो गिरफ्तार

बिहार के लोग हो जाएं सतर्क, 27 मार्च तक सभी जिलों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन