बिहार के लोग हो जाएं सतर्क, 27 मार्च तक सभी जिलों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है. 27 मार्च तक पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. बारिश, आंधी, गरज और 40-50 किमी की तेज हवा का असर सभी जिलों में देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में 27 मार्च तक सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि पूरे बिहार में गरज के साथ बारिश, आंधी और तेज हवा का असर दिखेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में मौसम का असर रहेगा.

कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

22 मार्च को सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल और मुजफ्फरपुर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

पिछले 24 घंटे के दौरान कैसा रहा हाल

बिहार के पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक बारिश किशनगंज में 46.5 मिमी, मधुबनी में 46 मिमी, और भागलपुर में 40.4 मिमी दर्ज की गई है. इसके अलावा सहरसा में 38 मिमी, मुंगेर में 33 मिमी, अररिया में 27.2 मिमी, पूर्णिया में 27.1 मिमी और मधेपुरा में 25.5 मिमी बारिश हुई है. पटना में 2.8 मिमी वर्षा हुई, जबकि गया में 3.6 मिमी और नालंदा में 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. सुपौल में 22.6 मिमी और समस्तीपुर में 23.5 मिमी बारिश से तापमान में गिरावट आई है.

तापमान पर क्या अपडेट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे गर्म स्थान नालंदा रहा. यहां अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद शेखपुरा में 35.1 डिग्री सेल्सियस और पटना में 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. सबसे कम तापमान अररिया में 16 डिग्री सेल्सियस और औरंगाबाद में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजधानी में 22 और 23 मार्च को बादल छाए रहेंगे, लेकिन 24 मार्च से मौसम पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है. इस दौरान पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 25 मार्च तक 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 26 और 27 मार्च को एक बार फिर पूरे बिहार के सभी जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है, जिसे लेकर विभाग ने अभी से अलर्ट रहने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार STF ने नवादा में PLFI नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक पकड़ा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन