बक्सर में 24 घंटे से बिजली व्यवस्था ठप: तेज आधी से गिरे पेड़ और बिजली खंभे ने बढ़ाई मुसीबत, अंधेरे में डूबे कई घर

Updated:
विज्ञापन
tree and pol

घटनास्थल की तस्वीर

Bihar News: बक्सर में सदर अस्पताल रोड पर तेज आंधी के बाद पेड़ और बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया. 24 घंटे बीत जाने के बावजूद न तो सड़क साफ हुई और न ही बिजली बहाल हो सकी, जिससे करीब 100 घर प्रभावित हैं.

विज्ञापन

Bihar News: (मनीष मिश्राकी रिपोर्ट ) तेज आंधी के बाद बक्सर में बिगड़े हालात. शहर के पुराना सदर अस्पताल रोड स्थित गर्ल हाई स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर आई तेज आंधी के बाद से इलाके की स्थिति खराब बनी हो गई है. आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ बिजली के तार पर गिर पड़ा. जिससे बिजली का खंभा और तार टूटकर मुख्य सड़क पर आ गिरे.

100 घरों में बिजली आपूर्ति ठप

घटना के बाद से इलाके के करीब 100 घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है. स्थानीय लोगों का कहना है कि 24 घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया है. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को गर्मी और उमस भारी से काफ़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

पेयजल संकट से बढ़ी मुश्किलें

बिजली आपूर्ति ठप होने से इलाके में पेयजल संकट भी गहरा गया है. लोगों का कहना है कि मोटर नहीं चल पाने के कारण घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है.

स्थानीय निवासियों के अनुसार, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं नौकरी और स्कूल जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सड़क जाम, दूसरे रास्तों से गुजरने को मजबूर लोग

सड़क पर पेड़ और बिजली का खंभा गिरने से आवागमन भी प्रभावित हो गया है. वाहन चालकों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है.इलाके के लोगों का कहना है कि सड़क पर पड़ा पेड़ दुर्घटना का कारण भी बन सकता है.

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उन्होंने सदर विधायक और बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन कर मामले की जानकारी दी है.लोगों ने वीडियो भेजकर भी समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक न तो सड़क से अवरोध हटाया गया और न ही बिजली बहाल की गई.

लोगों ने जल्द समाधान की उठाई मांग

मोहल्लेवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द सड़क साफ कराने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ सकती है.

Also Read: न्याय की राह हुई आसान: आरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सैकड़ों मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन