PM Surya Ghar Yojana: बक्सर के 4129 परिवारों को मिलेगा ‘PM सूर्य घर योजना’ का लाभ, DM ने सभी पंचायतों में विशेष शिविर लगाने का दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पंचायतवार किया जाएगा विशेष शिविर का आयोजन

बैठक में शामिल अधिकारी

बक्सर जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है. योजना का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे. 4129 लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य है.

विज्ञापन

Buxar PM Surya Ghar Yojana : बक्सर जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी साहिला ने योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों, बैंकों और एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा, वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग), सभी प्रखंडों के मुखिया, प्रमुख और सरपंच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. इसके साथ ही अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, प्रखंड विकास पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे.

Buxar News : पंचायत स्तर पर लगेंगे विशेष शिविर

डीएम ने निर्देश दिया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक प्रखंड में रोस्टर के अनुसार पंचायतवार विशेष शिविर आयोजित किए जाएं. इन शिविरों के माध्यम से पात्र परिवारों के आवेदन लिए जाएंगे और उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा.

उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

PM Solar Scheme : 4129 लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

जिलाधिकारी ने बताया कि बक्सर जिले में इस योजना के तहत प्रधानमंत्री कुटीर योजना के 4,129 लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे खुद अपने घरों पर सोलर रूफटॉप लगाकर ग्रामीणों को प्रेरित करें.

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

Buxar DM Review Meeting :बैंकिंग प्रक्रिया पर नाराजगी

बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक ने जानकारी दी कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ऋण स्वीकृति दर करीब 58 प्रतिशत है. इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई.

बक्सर की सभी खबरें यहां पढ़ें

उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस योजना के तहत ऋण स्वीकृति के लिए CIBIL स्कोर अनिवार्य नहीं है, इसलिए बिना वैध कारण किसी भी पात्र आवेदक का आवेदन अस्वीकार नहीं किया जाए. साथ ही सभी लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया.

गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

डीएम ने योजना से जुड़े अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया कि सोलर संयंत्र लगाने के कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए. उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं.

अंत में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजना की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और लक्ष्य प्राप्ति में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी.

जिला प्रशासन की इस पहल से उम्मीद है कि बक्सर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और अधिक से अधिक परिवार मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा सकेंगे.

Also Read : बक्सर: उत्पाद विभाग की गाड़ी ने 3 किशोरियों को मारी टक्कर, एक का टूटा हाथ; चालक फरार


विज्ञापन
Parshant Kumar Rai

लेखक के बारे में

By Parshant Kumar Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन