बक्सर में घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़, बड़े भाई ने लोहे की रॉड से छोटे भाई का फोड़ा सिर

Updated:
विज्ञापन

फोटो-घटना में जख्मी स्वराज कुमार साहू | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर के सत्यदेव गंज में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर लोहे की रॉड और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया. दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Buxar Brother Attack Case : बक्सर शहर के सत्यदेव गंज स्थित नालबंद टोली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. घरेलू विवाद के दौरान दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. आरोप है कि बड़े भाई ने लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

विज्ञापन

Buxar News : पानी की मोटर चलाने गया, शुरू हो गया विवाद

घायल स्वराज कुमार साहू उर्फ पिंटू जायसवाल ने बताया कि वह रविवार रात पत्नी और बच्चों के साथ कानपुर स्थित ससुराल से घर लौटा था. सोमवार सुबह जब वह पानी की मोटर चलाने पहुंचा तो वहां अपना सामान बिखरा हुआ मिला. इस बारे में बड़े भाई संजय जायसवाल से पूछने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

लोहे की रॉड और डंडे से किया हमला

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संजय जायसवाल ने पास में रखी लोहे की रॉड और डंडे से स्वराज पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में स्वराज के ललाट पर गंभीर चोट लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा.

सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

घटना के बाद परिजनों ने घायल स्वराज को तत्काल बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसने नगर थाना पहुंचकर बड़े भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की.

दोनों पक्ष पहुंचे थाने, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद दोनों पक्ष नगर थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन