बलिहार के ठाकुरबाड़ी में 12 दिनों तक गूंजा कृष्ण नाम, भव्य भंडारे के साथ महोत्सव संपन्न
कार्यक्रम में शामिल लोग|Prabhat Khabar Network
Buxar News : बलिहार गांव में 12 दिनों तक चला कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव. प्रसिद्ध कीर्तनकारों ने बांधा समां, भगवान श्रीकृष्ण का हुआ महाभिषेक और छप्पन भोग. विशाल भंडारे के साथ महोत्सव संपन्न.
Buxar News : सिमरी प्रखंड के बलिहार गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में नवयुवक कृष्ण जन्माष्टमी मठिया पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ. भगवान श्रीकृष्ण के बरही के उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव के दौरान 12 दिनों तक ठाकुरबाड़ी में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा. इस दौरान पूरा गांव कृष्णमय बना रहा.
प्रसिद्ध कीर्तन कलाकारों ने बांधा भक्तिरस
महोत्सव के तहत 14 सितंबर से शुरू हुए अखंड कीर्तन की मंगलवार को पूर्णाहुति हुई. इसमें प्रसिद्ध कीर्तन कलाकार मनोज सिंह, धनजी दुबे, संजीत सिंह, सोनू पांडेय और सोनू कुमार ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया. भजन-कीर्तन के दौरान ठाकुरबाड़ी परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा.
Also Read : बक्सर के सहयोग शिविर में 127 आवेदन प्राप्त, 102 मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन
श्रीकृष्ण का महाभिषेक कर लगाया गया छप्पन भोग
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का विधिवत महाभिषेक किया गया और छप्पन भोग लगाया गया. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं, अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे साधु-संतों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.
भोजपुरी कलाकारों के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक मुकुल सिंह और आशीष राय ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी. उनके भक्ति गीतों से माहौल और भक्तिमय हो गया. कलाकारों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे.
बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में दिखा खासा उत्साह
महोत्सव को लेकर गांव के बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. आयोजन को सफल बनाने में नवयुवकों ने कई दिनों तक सक्रिय भूमिका निभायी. धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और उत्साह ने बलिहार गांव की कृष्ण भक्ति की जीवंत परंपरा को एक बार फिर सामने ला दिया.
Also Read : 29-30 सितंबर को रात-दिन धरना देंगे पेंशनर, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए