29-30 सितंबर को रात-दिन धरना देंगे पेंशनर, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग
बैठक करते पेंशनर फेडरेशन के सदस्य| Prabhat Khabar Network
Buxar News : अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन आगामी 29 एवं 30 सितंबर को रात-दिन धरना कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इस धरने का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू कराना है. इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए पेंशनरों से एकजुट होने का आह्वान किया गया है.
Buxar News : अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन एवं बिहार पेंशनर एसोसिएशन के केंद्रीय आह्वान पर आगामी 29 एवं 30 सितंबर को होने वाले रात-दिन धरना कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सदर अस्पताल परिसर, बक्सर में आवश्यक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परमहंस सिंह ने की.
नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की मांग
बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अरुण कुमार ओझा ने कहा कि सरकार से सभी नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू कराने की मांग संगठन का मुख्य लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों के संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश दिखाई नहीं पड़ रहा है. साथ ही महंगाई भत्ते (डीए) को फ्रीज किए जाने से भी पेंशनरों में आशंका बनी हुई है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार भविष्य में कोई भी तरीका अपना सकती है, इसलिए संघर्ष के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है.
Also Read : वार्ड 16 के परिसीमन को लेकर भ्रम पर पूर्व विधायक ने उठाये सवाल, नगर परिषद से मांगा आधिकारिक स्पष्टीकरण
डीएम के समक्ष 29-30 सितंबर को होगा धरना
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केंद्र एवं राज्य संगठन के निर्देशानुसार 29 एवं 30 सितंबर को जिला पदाधिकारी, बक्सर के समक्ष लगातार रात-दिन धरना दिया जाएगा. इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न मांगों से संबंधित मांग पत्र एवं ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा.
एकजुट होकर आंदोलन सफल बनाने का आह्वान
सभा को राम सुरेश सिंह, हरे राम सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, अवध बिहारी सिंह, हरेंद्र प्रसाद सिंह, राजाराम सिंह एवं अवधेश सिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया. वक्ताओं ने पेंशनरों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया.
Also Read : पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर 17 सितंबर को हर बूथ और घर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए