इटाढ़ी के प्राथमिक विद्यालय में चोरी, मध्याह्न भोजन के लिए रखा 414 किलो से अधिक चावल ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : इटढ़ी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में चोरों ने स्कूल के भंडार कक्ष की खिड़की तोड़कर 414 किलो से अधिक सरकारी चावल चुरा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Buxar News : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में चोरों ने मध्याह्न भोजन के लिए रखे सरकारी चावल पर हाथ साफ कर दिया. चोर विद्यालय के भंडार कक्ष की खिड़की तोड़कर 414 किलो 800 ग्राम चावल चोरी कर ले गये. घटना हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी की छुट्टियों के दौरान हुई. मंगलवार को विद्यालय खुलने के बाद चोरी का खुलासा हुआ. प्रधान शिक्षिका नीलम कुमारी ने इटाढ़ी थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

12 सितंबर को बंद किया गया था विद्यालय

प्रधान शिक्षिका के आवेदन के अनुसार, 12 सितंबर को विद्यालय का समय समाप्त होने के बाद सभी शिक्षकों की मौजूदगी में विद्यालय को बंद किया गया था. रसोइया ने भी भंडार कक्ष में रखे सामान को सुरक्षित कर ताला लगाया था. इसके बाद 13 और 14 सितंबर को हरितालिका तीज व्रत एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर सरकारी छुट्टी रहने के कारण विद्यालय बंद था.

Also Read : 29-30 सितंबर को रात-दिन धरना देंगे पेंशनर, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

खिड़की तोड़कर भंडार कक्ष में घुसे चोर

मंगलवार को विद्यालय खुलने के बाद शिक्षक और बच्चे पहुंचे. रसोइया बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए भंडार कक्ष से चावल निकालने गयी, तो वहां की खिड़की टूटी मिली. अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि भंडार कक्ष में रखी नौ बोरियों में कुल 414 किलो 800 ग्राम चावल गायब था. इसके बाद विद्यालय में चोरी की घटना की जानकारी शिक्षकों को हुई.

Also Read : छोटका नुआव में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की बीपी-शुगर जांच के साथ कैंसर स्क्रीनिंग

मौके पर पहुंचे ग्रामीण, विद्यालय समिति को दी गयी सूचना

चोरी की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. प्रधान शिक्षिका ने तत्काल विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव और गांव के अन्य गणमान्य लोगों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा टूटी हुई खिड़की और खाली पड़े भंडार कक्ष का जायजा लिया.

अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

प्रधान शिक्षिका ने घटना को लेकर इटाढ़ी थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. विद्यालय से सरकारी राशन की चोरी होने के बाद आसपास के क्षेत्र में भी इसकी चर्चा है.

Also Read : 29-30 सितंबर को रात-दिन धरना देंगे पेंशनर, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन