छोटका नुआव में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की बीपी-शुगर जांच के साथ कैंसर स्क्रीनिंग
शिविर में शामिल अधिकारी | Prabhat Khabar Network
Buxar News : जिला प्रशासन ने छोटका नुआव में एक सहयोग शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई. घर-घर जाकर बीपी और शुगर की जांच के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं.
Buxar News : जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत छोटका नुआव में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी. साथ ही ‘जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान के तहत लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया गया.
घर-घर पहुंचकर बीपी और शुगर की हुई जांच
शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर भ्रमण कर ग्रामीणों के बीपी और शुगर की जांच की. इसके अलावा कैंसर स्क्रीनिंग, श्वास संबंधी रोगों की पहचान समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध करायी गयीं. ग्रामीणों को सरकार की ओर से उपलब्ध करायी जा रही औषधियों के उपयोग और उनकी गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी दी गयी.
Also Read : वार्ड 16 के परिसीमन को लेकर भ्रम पर पूर्व विधायक ने उठाये सवाल, नगर परिषद से मांगा आधिकारिक स्पष्टीकरण
बीमारी से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील
अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को बीमारी से बचाव, पोषण, संतुलित एवं पौष्टिक खान-पान तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया. बताया गया कि समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है.
अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी रहे मौजूद
मौके पर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रिंस सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए