बक्सर नगर थाना पहुंचे SDPO: लंबित मामलों की जांच; वारंट निष्पादन में लापरवाही पर दी चेतावनी
नगर थाने में फाइलों की जांच करते एसडीपीओ गौरव पांडेय
बक्सर सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने नगर थाने का निरीक्षण कर लंबित कांडों की गहन समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को वारंट निष्पादन में तेजी लाने और गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए.
Buxar SDPO Inspection : बक्सर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने नगर थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने में दर्ज लंबित कांडों की गहन समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
आपके शहर में
लंबित मामलों की हुई समीक्षा
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाने के विभिन्न अभिलेखों, केस डायरी और लंबित मामलों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.
Buxar News : वारंट निष्पादन पर सख्ती
एसडीपीओ ने न्यायालय से निर्गत वारंटों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
गश्ती और छापेमारी बढ़ाने का निर्देश
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उन्होंने नियमित गश्ती बढ़ाने और अपराध नियंत्रण हेतु लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए. साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया.
Buxar Police : बेहतर पुलिसिंग के लिए निगरानी जारी
एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह निरीक्षण किया गया है. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और आगे भी इसी तरह सख्ती से काम किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए