नरसंहार के खिलाफ माले ने जाम की सड़क
Updated at : 16 Dec 2014 10:23 AM (IST)
विज्ञापन

करपी (अरवल) : नरसंहारों की सूचना मिलते ही भाकपा (माले) के जिला सचिव महानंद के नेतृत्व में माले नेताओं ने सोमवार की सुबह एनएच 110 को इमामगंज मे जाम कर दिया. माले सचिव ने कहा कि मांझी की सरकार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. इस सरकार में सामंती ताकतों का बोलबाला है. अपराधियों एवं […]
विज्ञापन
करपी (अरवल) : नरसंहारों की सूचना मिलते ही भाकपा (माले) के जिला सचिव महानंद के नेतृत्व में माले नेताओं ने सोमवार की सुबह एनएच 110 को इमामगंज मे जाम कर दिया. माले सचिव ने कहा कि मांझी की सरकार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं.
इस सरकार में सामंती ताकतों का बोलबाला है. अपराधियों एवं सामंती ताकतों का गंठजोड़ गरीबों पर दमन चक्र चला रहा है. मांझी कहते हैं कि वे गरीबों दलितों से आते हैं. गरीबों के दर्द को समझते हैं. लकिन हकीकत में कुछ और है.
उन्होंने सरकार से मृतक के आश्रित के परिवार को 10 लाख रुपया मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी, बच्चों को सरकारी खर्च पर पढ़ाई तथा इस हत्याकांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने मंगलवार को अरवल एवं पालीगंज एवं पूरे बिहार में प्रतिवाद मार्च की घोषणा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




