पटना जा रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jun 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

बाइक चला रहा मृतक का दोस्त जख्मी अरवल : किंजर थाने के बारह माइल के पास एनएच 110 पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसे सदर अस्पताल अरवल में प्राथमिक उपचार के उपरांत विशेष इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. मृतक रामपुर […]
विज्ञापन
बाइक चला रहा मृतक का दोस्त जख्मी
अरवल : किंजर थाने के बारह माइल के पास एनएच 110 पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसे सदर अस्पताल अरवल में प्राथमिक उपचार के उपरांत विशेष इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. मृतक रामपुर चौरम थाने के बारानथु गांव निवासी विमल सिंह का पुत्र कुंदन कुमार है, जबकि घायल युवक अरवल सिपाह निवासी गंगा दयाल चौधरी का पुत्र विजय कुमार है.
बताया जाता है कि कुंदन पटना में पढ़ाई करता था. वह पटना जाने के लिए अपने घर से दोस्त विजय के साथ बाइक से निकला था. विजय उसे जहानाबाद स्टेशन छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में बारह माइल के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में कुंदन कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
सड़क हादसे में दो जख्मी, पटना रेफर
अरवल. बारह माइल के समीप हुई एक अन्य बाइक दुर्घटना में शकूराबाद थाने के बेदौली निवासी उपेंद्र कुमार तथा बोलबम यादव घायल हो गये. दोनों को प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर अवस्था में विशेष इलाज के लिए पटना भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










