भोजपुर में सैनिक स्कूल और 100 बेड बालिका छात्रावास की तैयारी तेज, मंत्री रमा निषाद ने दिया जमीन चयन का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
संदेश में सैनिक विद्यालय व कोईलवर में 100 बेड छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया तेजमंत्री रमा निषाद ने डीएम को भूमि चयन व एनओसी उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

भोजपुर जिले में सैनिक विद्यालय और 100 बेड की क्षमता वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर बालिका छात्रावास के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है. पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने भूमि चयन और एनओसी जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड में पीपीपी (PPP) मोड पर सैनिक विद्यालय तथा कोईलवर प्रखंड में 100 बेड की क्षमता वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर बालिका छात्रावास के निर्माण की प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है.

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद ने भोजपुर के जिलाधिकारी को दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

विधायक राधाचरण साह ने पत्र लिखकर की थी मांग

विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, संदेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक राधाचरण साह ने 22 जुलाई 2026 को विभाग को पत्र भेजकर संदेश प्रखंड में पीपीपी मोड पर सैनिक विद्यालय तथा कोईलवर प्रखंड में 100 बेड क्षमता वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर बालिका छात्रावास के निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया था.

विधायक के अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंत्री रमा निषाद ने 23 जुलाई 2026 को पत्रांक-938 के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र भेजा. इसमें संबंधित प्रखंडों में निर्माण के लिए उपयुक्त सरकारी भूमि का चयन कर आवश्यक एनओसी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

मंत्री ने स्पष्ट किया है कि भूमि चयन एवं एनओसी की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद निर्माण कार्य से संबंधित आगे की औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.

शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

संदेश में सैनिक विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, तकनीकी एवं अनुशासित शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा. वहीं कोईलवर में 100 बेड वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर बालिका छात्रावास के निर्माण से दूर-दराज की छात्राओं को सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी उच्च शिक्षा का मार्ग और सुगम बनेगा.

स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने सरकार की इस पहल का सहर्ष स्वागत करते हुए दोनों परियोजनाओं पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है. इससे क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय


विज्ञापन
Deepak Kumar Gupt

लेखक के बारे में

By Deepak Kumar Gupt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन