जहानाबाद: अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई, मुख्य सचिव ने जिलों को किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

मुख्य सचिव के साथ आईजी,डीएम एवं एसपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस बल को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन

Jehanabad News: राज्य में विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा को लेकर मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई. समाहरणालय जहानाबाद से मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव, जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया, पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए.

विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

मुख्य सचिव ने सभी जिलों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित फ्लैग मार्च, निवारक कार्रवाई, पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि संभावित घटनाओं का पूर्वानुमान लगाकर तैयारी की जाए तथा सूचनाओं का सतत विश्लेषण कर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं.

पुलिस बल को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश

बैठक में मुख्य सचिव ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को बॉडी गियर और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही सरकारी परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति और महत्वपूर्ण स्थलों की वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने को कहा.

कोचिंग संस्थानों और छात्रों से संवाद बनाए रखने पर जोर

मुख्य सचिव ने कोचिंग संस्थानों के संचालकों और विद्यार्थियों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने की आवश्यकता बताई. जरूरत पड़ने पर अभिभावकों से भी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा.

उपद्रवियों की पहचान कर होगी कार्रवाई

मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विधि-व्यवस्था भंग करने, हिंसा फैलाने या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

डीएम और एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य सचिव द्वारा जारी सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए. बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन