जहानाबाद में मुंह के कैंसर के 14 संदिग्ध मिले, डीएम बोलीं - 'चिकित्सा आपके द्वार' में सभी कराएं अपनी जांच
कार्यक्रम में जहानाबाद डीएम | Prabhat Khabar Network
जहानाबाद में 'चिकित्सा आपके द्वार' के तहत 104 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई. 16 ओरल कैंसर संदिग्ध और 34 एनीमिया के मरीज मिले. डीएम ने दिए निर्देश.
Jehanabad DM News : जहानाबाद नगर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया द्वारा 'चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम' के अंतर्गत संचालित विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का जायजा लिया गया. कार्यक्रम गैर-संचारी रोग एवं एनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें जिला स्वास्थ्य समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी, चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.
विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में 104 लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई. इनमें 80 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 02 व्यक्ति अत्यधिक संदिग्ध तथा 14 मरीज संदिग्ध पाए गए. वहीं, 104 लोगों की एनीमिया जांच में 04 गंभीर, 09 मध्यम एवं 21 हल्के एनीमिया के मामले चिन्हित किए गए.
Jehanabad की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.
गंभीर मामलों का प्राथमिकता से हो फॉलोअप : Jehanabad DM
जिला पदाधिकारी द्वारा शिविर में उपलब्ध जांच व्यवस्था, दवा वितरण, चिकित्सकीय परामर्श एवं मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिया कि जांच में चिन्हित सभी एनीमिया वाले मरीजों तथा संदिग्ध कैंसर चिन्हित व्यक्तियों का समुचित उपचार एवं नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए. विशेष रूप से गंभीर एवं संदिग्ध मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा से जोड़ने की कार्रवाई की जाए.
उन्होंने कहा कि गैर-संचारी रोगों एवं एनीमिया की समय पर पहचान से गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है. अभियान के तहत अधिकाधिक लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित एवं आयरन युक्त आहार, दवाओं के नियमित सेवन तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के प्रति जागरूक किया जाए.
जांच के उपरांत प्रभावित मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं तथा बेहतर इलाज के लिए उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया. चिन्हित मरीजों को आगे की आवश्यक जांच एवं उपचार के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया.
Jehanabad DM की आम लोगों से अपील
जिला पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे स्वास्थ्य संबंधी किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें. चिकित्सा आपके द्वार अंतर्गत संचालित सभी 173 स्वास्थ्य संस्थानों में जाकर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर सहित अन्य गैर-संचारी रोगों की प्रारंभिक जांच कराएं.
यह भी पढ़ें :
जहानाबाद : कोल्ड ड्रिंक-सिगरेट की रंगदारी नहीं देने पर चाकूबाजी, पुराने डीएम ऑफिस के पास हुई वारदात
जहानाबाद: 3 मामलों पर डीएम की दो टूक, मोदनगंज से काको तक तय हुई एक्शन की डेडलाइन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए