जहानाबाद : कोल्ड ड्रिंक-सिगरेट की रंगदारी नहीं देने पर चाकूबाजी, पुराने डीएम ऑफिस के पास हुई वारदात

Updated:
विज्ञापन

घायल दुकानदार रंजीत कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में रंगदारी में ठंडा और सिगरेट नहीं देने पर दबंगों ने दुकानदार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद में रंगदारी में कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट नहीं देने पर कुछ रंगदारों ने जनरल स्टोर दुकानदार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल रंजीत कुमार को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया है. चाकू उसके पेट में लगा है, जिसके कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

Jehanabad की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

Jehanabad के पुरानी डीएम ऑफिस के पास वारदात

रंजीत शहर के ही गांधीनगर मोहल्ले का रहने वाला है और पुराने डीएम ऑफिस के निकट जनरल स्टोर की दुकान चलाता है. पुरानी डीएम ऑफिस से जिलाधिकारी का कार्यालय हटाने के बाद वहां केंद्रीय विद्यालय संचालित किया जाता था जो बाद में एनमा में अपने भवन में चला गया.

घायल ने बताया, कैसे हुई घटना

घायल रंजीत कुमार ने बताया कि वे लोग टेहटा के रहने वाले हैं. एक साल पहले भी जब वह जहानाबाद में पढ़ते थे, तब उनकी दुकान पर आकर रंगदारी लेते थे. इसके बाद वह लोग चले गए थे. आज फिर वह लोग रंजीत की दुकान पर आए हैं और रंगदारी में ठंडा और सिगरेट देने की मांग की. दुकानदार द्वारा फ्री में सामान नहीं दिए जाने पर उन लोगों ने पहले मारपीट की और उसके बाद चाकू निकाला और उनकी पेट में घुसा दिया, जिसके कारण रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया.

रंजीत के सामने के दुकानदार ने वहां पहुंचकर उसे बचाने का प्रयास किया, किंतु वह उसमें सफल नहीं हो सके. उन लोगों के जाने के बाद में स्थानीय दुकानदार और अन्य लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है.

घटना की सूचना नगर थाने को दी गई है. इसके बाद नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें :

जहानाबाद से पटना तक विजिलेंस ने कसा शिकंजा, 45000 की रिश्वत के साथ मनरेगा जेई और डीटीओ बाबू समेत 3 गिरफ्तार

जहानाबाद: 3 मामलों पर डीएम की दो टूक, मोदनगंज से काको तक तय हुई एक्शन की डेडलाइन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन