जहानाबाद में भोज में जा रहे 60 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत, टूटे पुल से गड्ढे में गिरने के बाद नहीं बच सकी जान

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल जहानाबाद में जमा मृतक 8के परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद के झुनाठी थाना क्षेत्र में भोज में शामिल होने जा रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

जहानाबाद. झुनाठी थाना क्षेत्र के मुस्तीचक और जयकरण बीघा गांव के बीच सोमवार की देर शाम तेज बहाव वाले पानी भरे गड्ढे में डूबने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुस्तीचक गांव निवासी रामाशीष यादव के रूप में हुई है.

विज्ञापन

भोज में शामिल होने जयकरण बीघा जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, रामाशीष यादव सोमवार की देर शाम अपने गांव मुस्तीचक से निकट के जयकरण बीघा गांव में एक भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बने पुल से गुजरते समय उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने के कारण वह पानी भरे गड्ढे में गिर गये.

टूटे पुल से गुजरने के दौरान हुआ हादसा

ग्रामीणों के अनुसार, मुस्तीचक से जयकरण बीघा जाने वाले रास्ते में गड्ढे पर एक पुल बना है, जो टूटा हुआ है. इसी पुल से गुजरने के दौरान रामाशीष यादव पानी भरे गड्ढे में गिर गये. इसके बाद उनका कपड़ा झाड़ी में फंस गया, जिसके कारण वह पानी से बाहर नहीं निकल सके.

सदर अस्पताल जहानाबाद में जमा मृतक 8के परिजन | Prabhat Khabar Network
सदर अस्पताल जहानाबाद में जमा मृतक 8के परिजन | Prabhat Khabar Network

राहगीर ने देखा तो ग्रामीणों को दी सूचना

घटना के दौरान किसी राहगीर की नजर उन पर पड़ी. उसने गांव में शोर मचाकर लोगों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और रामाशीष यादव को पानी से बाहर निकाला. हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

सदर अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

घटना के बाद ग्रामीण और परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां जांच के बाद डॉक्टर ने रामाशीष यादव को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच मातम छाया हुआ है.

ALSO READ : पितृपक्ष मेला : पटना से गया पिंडदान का पैकेज 11250 रुपये से शुरू, परिवहन से भोजन और पंडाजी की फीस तक सब शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन