जहानाबाद में पुलिस का एक्शन, हत्या के प्रयास से शराब पीने तक 22 आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी
जहानाबाद पुलिस ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें हत्या के प्रयास, चोरी, NBW और शराब पीने के आरोप में कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. यह विशेष अभियान असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए आगे भी जारी रहेगा.
Jahanabad Police: कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से जिला पुलिस की ओर से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास, चोरी, गैर-जमानती वारंट (NBW) और शराब पीने के आरोप में कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.
हत्या के प्रयास के चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, हत्या के प्रयास के मामलों में घोसी, टेहटा और सिकरिया थाना क्षेत्रों से उपेंद्र प्रसाद, टुनु मिस्त्री, ललित कुमार उर्फ राज कुमार, दिनेश प्रसाद उर्फ लाठी सिंह और बद्री यादव को गिरफ्तार किया गया है.
चोरी के मामले में चार लोगों को दबोचा
चोरी के मामलों में काको और हुलासगंज थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गयी. पुलिस ने अमित कुमार, रौशन कुमार, कामता रविदास और श्रवण दास को गिरफ्तार किया.
NBW के तीन आरोपी भी गिरफ्तार
अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चलाया. घोसी, नगर और कल्पा थाना क्षेत्रों से गोंगा मांझी उर्फ विष्णु मांझी, ललन उर्फ साधु पासवान और राजबल्लभ यादव को गिरफ्तार किया गया.
शराब पीने के आरोप में 10 गिरफ्तार
शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर मखदुमपुर, काको और विशुनगंज थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई की गयी. शराब पीने के आरोप में रामजीवन चौधरी, कृष्णा कुमार, नौशाद आलम, मनोज सिंह, सुदामा दास, कृष्णा मांझी, निरंजन कुमार, यमुना प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार पासवान और विजय कुमार समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
आगे भी जारी रहेगा विशेष अभियान
जिला पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों और कानून तोड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए