जहानाबाद में मनरेगा पर डीएम का निर्देश, कम मानव दिवस वाले प्रखंडों पर नाराजगी, दो दिन में तैयार होगी योजना

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते डीएम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिलाधिकारी ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा की, खासकर कम मानव दिवस सृजन वाले प्रखंडों पर नाराजगी जताई. उन्होंने दो दिनों के भीतर तीन महीने की विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है ताकि अधिक श्रमिकों को रोजगार मिल सके.

विज्ञापन

Human Day Generation: जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में वीबी-जी राम जी की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े.

विज्ञापन

प्रखंडवार पौधारोपण की ली जानकारी

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों से प्रखंडवार प्रस्तावित पौधारोपण की संख्या की जानकारी ली. उन्होंने अधिकाधिक पौधारोपण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही पौधारोपण से संबंधित कार्यों में तेजी लाने को कहा.

कम मानव दिवस सृजन पर डीएम ने जतायी नाराजगी

जिला पदाधिकारी ने प्रखंडवार मानव दिवस सृजन की विस्तृत समीक्षा की. जिन प्रखंडों में मानव दिवस सृजन अपेक्षाकृत कम पाया गया, वहां की प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जतायी. संबंधित मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों को मानव दिवस सृजन में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया.

दो दिनों में तैयार करनी होगी तीन माह की कार्ययोजना

डीएम ने सभी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों को दो दिनों के भीतर सितंबर, अक्तूबर और नवंबर माह की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर पीपीटी के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कार्ययोजना में प्रत्येक प्रखंड में सृजित किये जाने वाले मानव दिवस की संख्या स्पष्ट रूप से दर्शाने को कहा गया.

अधिक श्रमिकों को रोजगार देने पर जोर

जिला पदाधिकारी ने कहा कि कार्ययोजना के आधार पर प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अनुश्रवण किया जायेगा. योजनाओं का चयन इस प्रकार करने का निर्देश दिया गया, जिससे अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार मिल सके और मानव दिवस सृजन में वृद्धि हो.

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत संचालित विकास कार्यों का प्रभाव धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए. इसके लिए योजनाओं की नियमित निगरानी और लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन