जहानाबाद : पहले ₹35 हजार मांगे, फिर 20 पर आए, होटल में रकम लेते पकड़े गए मनरेगा के जूनियर इंजीनियर
निगरानी की गिरफ्त में जूनियर इंजीनियर | Prabhat Khabar Network
जहानाबाद में निगरानी टीम ने मनरेगा के कनीय अभियंता अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. जानिए पूरी खबर विस्तार से...
Vigilance Action in Jehanabad : जहानाबाद में निगरानी की टीम ने मंगलवार को मनरेगा के कनीय अभियंता अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कनीय अभियंता को अम्बेडकर चौक के समीप एक होटल से रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ दबोच गया है. कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी आशिफ इकबाल मेहंदी ने किया. गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम कनीय अभियंता को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ पटना ले गई.
Jehanabad की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.
क्या है Vigilance Action in Jehanabad का मामला
जानकारी के अनुसार, जिले के जामुक पंचायत के रोजगार सेवक अशोक कुमार ने मनरेगा के तहत मिट्टी से संबंधित तीन कार्य कराए थे. आरोप है कि कार्य के सत्यापन के एवज में मनरेगा के कनीय अभियंता ने उनसे 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. रिश्वत की मांग से परेशान अशोक कुमार ने 20 अगस्त को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में इसकी शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने मामले की जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में रिश्वत मांगे जाने के आरोप की पुष्टि होने के बाद कांड संख्या 105/26 दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई. इधर मामले में मोल-भाव करने के बाद अमन कुमार 35 हजार के बदले 20 हजार रुपए लेकर पंचायत रोजगार सेवक को कराए गए काम के बदले राशि पास करने पर राजी हो गए.
उधर निगरानी टीम ने कनीय अभियंता को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. मंगलवार को शिकायतकर्ता के साथ निगरानी टीम जहानाबाद पहुंची और अम्बेडकर चौक के समीप एक होटल से कनीय अभियंता को रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ दबोच लिया.
दूसरे अधिकारी शामिल होंगे तो उनपर भी होगी कार्रवाई-डीएसपी
निगरानी टीम की इस कार्रवाई के बाद मनरेगा से जुड़े कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. गिरफ्तार कनीय अभियंता से पटना में पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. डीएसपी ने बताया कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिपिता की जांच की जा रही है. अगर इस मामले में और किसी अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें :
जहानाबाद : कोल्ड ड्रिंक-सिगरेट की रंगदारी नहीं देने पर चाकूबाजी, पुराने डीएम ऑफिस के पास हुई वारदात
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए