भोजपुर : जगदीशपुर एसडीओ संजीत कुमार का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग में देंगे योगदान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीत कुमार का स्थानांतरण किया गया है. जगदीशपुर (भोजपुर) के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के पद से हटाकर उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में योगदान देने का निर्देश मिला है.

विज्ञापन

बिहार प्रशासनिक सेवा के उप सचिव स्तर के पदाधिकारी संजीत कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है.

विज्ञापन

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उन्हें जगदीशपुर (भोजपुर) के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के वर्तमान पद से मुक्त कर दिया गया है. अब वे सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना में अपना योगदान देंगे.

मधेपुरा के रहने वाले हैं संजीत कुमार

जारी अधिसूचना के तहत संजीत कुमार को कोटि क्रमांक 703/2026 के अंतर्गत स्थानांतरित किया गया है. मूल रूप से मधेपुरा गृह जिला निवासी संजीत कुमार को आदेश के अनुसार अपने वर्तमान पद से तत्काल विरमित होकर सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में योगदान देने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन