भोजपुर : संदेश में निवर्तमान बीडीओ-सीओ को भावभीनी विदाई, नए अधिकारियों का हुआ स्वागत

Updated:
विज्ञापन

सीओ की विदाई व अधिकारियों का स्वागत समारोह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर के संदेश प्रखंड मुख्यालय में निवर्तमान बीडीओ और सीओ के सम्मान में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नवपदस्थापित अधिकारियों का स्वागत भी किया गया.

विज्ञापन

भोजपुर के संदेश प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन सभागार में सोमवार को निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंदन कुमार एवं निवर्तमान अंचलाधिकारी (सीओ) अरुण कुमार के सम्मान में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

इसके साथ ही नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी विनेश कुमार तथा अंचलाधिकारी शम्मी कुमार का भी अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रखंड कर्मियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर दोनों निवर्तमान अधिकारियों के सफल कार्यकाल और उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना की.

कार्यशैली, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों से बनाई अलग पहचान

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक राजू कुमार के संबोधन से हुई, जिसके बाद ग्राम पंचायत जमुआंव के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव उर्फ चुन्नू यादव ने मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली.

समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने चंदन कुमार एवं अरुण कुमार के कार्यकाल को संदेश प्रखंड के लिए अत्यंत उल्लेखनीय बताया. उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों के बल पर प्रखंड में एक अलग पहचान स्थापित की.

वक्ताओं ने कहा कि बीडीओ चंदन कुमार के कार्यकाल में संदेश प्रखंड ने जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं सीओ अरुण कुमार ने अपने कार्यों से न केवल जिले में बल्कि राज्य स्तर पर संदेश का नाम रोशन किया.

नए अधिकारियों से विकास को गति देने की अपेक्षा

समारोह में नवपदस्थापित बीडीओ विनेश कुमार एवं सीओ शम्मी कुमार को सम्मानित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दोनों नए अधिकारियों के सामने संदेश प्रखंड की पिछली उपलब्धियों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण चुनौती होगी.

उनसे अपेक्षा जताई गई कि वे पूर्व की भांति विकास कार्यों को गति देते हुए आम जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और संदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे.

कई जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि विकास कुमार, मुखिया संजय चौधरी, उपेंद्र ओझा, प्रतिनिधि मनु सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सतेंद्र मेहता, ओम सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रविश ओझा सहित कई जनप्रतिनिधियों, प्रखंड कर्मियों एवं गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए.

कार्यक्रम के अंत में निवर्तमान अधिकारियों को स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. दोनों निवर्तमान अधिकारियों ने संदेश में मिले अपार सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया.

इसके अतिरिक्त, रेफरल अस्पताल संदेश के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में भी निवर्तमान एवं नव पदस्थापित बीडीओ व सीओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन