कोईलवर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने 10 साल के बच्चे को रौंदा, गंभीर हालत में आरा रेफर

विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक को घेर कर खड़ी भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर जिले के कोईलवर में बालू लोड करने जा रहे एक ट्रेलर ट्रक ने 10 साल के बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बच्चे को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

भोजपुर (आरा) के कोईलवर नगर पंचायत के अतिव्यस्त झलकुनगर-शहीद कपिलदेव चौक लिंक रोड के समीप शनिवार को बालू लोड करने जा रहे एक ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

घायल बच्चे की पहचान

घायल बच्चे की पहचान प्रखंड के मानिकपुर निवासी दिनकर सिंह के 10 वर्षीय पुत्र समर कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दुर्घटना में बच्चे का बायां पैर नीचे से बुरी तरह कुचल गया है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और हंगामा करने लगे.

हादसे की वजह व चालक गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झलकुनगर की ओर से एक ट्रेलर ट्रक बालू लोड करने के लिए चांदी की ओर जा रही थी.

इसी क्रम में ट्रक नगर पंचायत के सीएचसी कोईलवर के समीप से गुजर रहा था, तभी बच्चा उसकी चपेट में आ गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेर लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

किराये के मकान में रहता है परिवार

जानकारी के अनुसार घायल बच्चे समर कुमार का परिवार मूल रूप से प्रखंड के मानिकपुर का रहने वाला है और फिलहाल कोईलवर में किराये के मकान में रहकर जीवन-यापन करता है.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दौड़े-भागे अस्पताल पहुंचे, जहां बच्चे की गंभीर हालत देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल था.

बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर

चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने बच्चे को बेहतर इलाज के लिए तुरंत आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

Also Read : भोजपुर में शराब बेचने का विरोध करने पर युवक को घर में घुसकर मारी गोली, मौत के बाद आरा-सासाराम स्टेट हाईवे 5 घंटे तक जाम, भारी हंगामा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन